बडोनी: बुढ़पुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, बसई पुलिस जांच में जुटी
Badoni, Datia | May 4, 2026 दतिया जिले के बसई थाना अंतर्गत बुढ़पुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान झांसी जिला निवासी गफ्फार पुत्र आजाद खान उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में बसई पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही वही सोमवार दोपहर 01 बजे बसई अस्पताल पर शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।