चतरा: परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहु में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और सामान चुराया
Chatra, Chatra | May 6, 2026 चतरा जिले के सिमरिया के शिला ओपी क्षेत्र स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहु में अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर नगद सहित सामान की चोरी कर फरार हो गए।जिसमे गोदरेज में रखा पच्चीस हज़ार नगद व ढेड़ लाख रुपये का समान शामिल है।इस संबंध में प्रधानाध्यापक मोहन कुमार आर्य ने शिला ओपी में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।