गुना नगर: ग्राम नसीरा: दहेज में बाइक की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरा में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 24 वर्षीय नवविवाहिता भावना यादव ने 13 मई को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपए की बाइक की मांग और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने पति गिरिराज यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास, ससुर और देवर फरार हैं।