गोरखपुर: कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोटरसाइकिल को रिक्शे पर लादकर किया अनोखा प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कमेटी के द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आहवाहन पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क से गांधी प्रतिमा तक मोटरसाइकिल लादकर अनोखा हल्ला बोल एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह 2014 से भाजपा सरकार महंगाई बेरोजगारी काला धन वापस लाने के मुद्दे को लेकर केंद्र में आई तब से महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है।