105 साल की उम्र... फिर भी नहीं डिगी आस्था! छठी मईया के प्रति ऐसी श्रद्धा देखकर हर कोई रह गया हैरान।
🌞 जहां इस उम्र में लोगों के लिए ठीक से चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं नौहट्टा प्रखंड के पंडुका गांव की 105 वर्षीय केसरी देवी (पति खुदी महतो) ने 36 घंटे का कठिन निर्जला छठ व्रत रखकर अनूठी मिसाल पेश की।
उम्र को मात देकर छठ घाट पहुंचीं केसरी देवी ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और पूरी श्रद्धा के साथ महापर्व का समापन किया।
न उम्र की सीमा, न आस्था की कोई दीवार... सच्ची भक्ति हो तो संकल्प खुद रास्ता बना लेता है।
केसरी देवी की इस अटूट श्रद्धा को हमारा शत-शत नमन!
🙏 छठी मईया की जय! सूर्य देव की जय!
पंडुका, नौहट्टा | रोहतास
#केसरी_देवी #105वर्षीय_व्रती #छठ_महापर्व #छठी_मईया #आस्था_और_विश्वास #नौहट्टा #रोहतास #बिहार_न्यूज #अपना_रोहतास #ChhathPuja2026
Nauhatta, Rohtas | Nov 17, 2026