धमदाहा: भवानीपुर मुख्य बाजार में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में मंगलवार की देर शाम लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
भवानीपुर के मुख्य बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान का पूरा सामान, दस्तावेज और नगदी जलकर राख हो गए। यह घटना ब्रह्मज्ञानी निवासी मिथुन कुमार द्वारा संचालित दुकान में हुई, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।