धोरैया: स्थापना दिवस पर धोरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी का झंडोतोलन
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे से भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडोतोलन किया. अध्यक्ष ने अपने बेलडीहा स्थित आवास पर पार्टी का झंडोतोलन करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से सिद्धांत की पार्टी है.