भंडरिया: भंडरिया थाने के सामने उमड़ा जनाक्रोश, बढ़ते अपराध के खिलाफ हुआ जोरदार धरना-प्रदर्शन
भंडरिया थाना के समक्ष शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बढ़ते अपराध के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की शुरुआत भंडरिया हाई स्कूल से जुलूस के रूप में हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए थाना परिसर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। लोगों ने क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था