महोबा: गांधी नगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के भाई ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बांदा निवासी दिलीप ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी बहन रश्मि की शादी गांधी नगर निवासी राजेंद्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष सोने की चेन और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 10 मई की रात रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।