जगदलपुर: दलपत सागर दीपोत्सव 2026 में सक्रिय भागीदारी और सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं का किया गया सम्मान
जगदलपुर नगर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में शनिवार दोपहर 3 बजे नगर निगम के द्वारा दलपत सागर दीपोत्सव 2026 में सक्रिय भागीदारी सहयोग और दान प्रदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थान और सामाजिक संगठनों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।