Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
माउंट लिट्रा जी के चेयर मेन ध्रुव कुमार सिंह ने होली के अवसर पर लोगों... - Banka News
subhashsingh550
2
माउंट लिट्रा जी के चेयर मेन ध्रुव कुमार सिंह ने होली के अवसर पर लोगों को दिया शुभकामनाएं
Banka, Banka
| Mar 4, 2026
MORE NEWS
#बांका में नम आंखों से माँ विषहरी को दी गई विदाई,सुख-समृद्धि की श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत #followmeonfacebook #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 18, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, बौंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया। परिसर में साफ-सफाई में कुछ कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित विद्यालय प्रबंधन को साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने तथा परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली तथा यह जाना कि विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं अन्य विषयों से संबंधित किस प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की एक कक्षा का निरीक्षण किया, जहां डिजिटल क्लास के माध्यम से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। उन्होंने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचि एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पहले अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता था, लेकिन आज डिजिटल शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री एवं विशेषज्ञ शिक्षकों का लाभ अपने विद्यालय एवं घर के नजदीक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, लक्ष्य के प्रति निरंतर फोकस बनाए रखने तथा अनुशासन के साथ मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग विद्यार्थियों के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। आज आपके पास जो समय है, उसका सही उपयोग करें, ताकि भविष्य में इस समय का सदुपयोग नहीं कर पाने का आपको अफसोस न हो। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने को प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया गया कि विद्यालय के एक विद्यार्थी द्वारा संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। वहीं, विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने यहां अध्ययन करते हुए नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। वे ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन माध्यम के सुरक्षित उपयोग तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक कर सकें।
Banka, Bihar | Aug 18, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा चांदन डैम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम चांदन डैम स्थित निरीक्षण भवन का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डैम का अवलोकन करते हुए जल संग्रहण, जल उपयोग एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी द्वारा बताया गया कि डैम में उपलब्ध जल का उपयोग क्षेत्र में सिंचाई के लिए किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा जल के समुचित उपयोग एवं सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए उपलब्ध जल संसाधन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चांदन डैम क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर चांदन डैम क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने एवं आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
Banka, Bihar | Aug 18, 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, बाँका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों हेतु 6-दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 22 अगस्त 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बौंसी में आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं स्वयंसेवकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ होती है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की यह पहल ‘मेरा युवा भारत’ केवल एक पोर्टल या योजना नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।” उन्होंने कहा कि बाँका जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों के कंधों पर केवल एक स्वयंसेवक की नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ‘कैटेलिटिक एजेंट’ की जिम्मेदारी है। जिला पदाधिकारी ने स्वयंसेवकों को उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें यह समझना होगा कि अपने क्षेत्र में उनकी मुख्य जिम्मेदारियां क्या हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने-अपने प्रखंडों में युवा क्लबों एवं विभिन्न सरकारी विकास विभागों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। उन्होंने स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे प्रखंड के युवाओं की प्राथमिकताओं, कौशल एवं आवश्यकताओं को समझते हुए सटीक ‘यूथ प्रोफाइल’ तैयार करें, ताकि युवाओं की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है। ऐसे में स्वयंसेवकों को ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर युवाओं का निबंधन कराने, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने तथा जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने सामुदायिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि निष्क्रिय पड़े युवा क्लबों को पुनर्जीवित करना तथा आवश्यकता के अनुसार नए युवा क्लबों का गठन कर युवाओं को खेल, कौशल विकास, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना स्वयंसेवकों का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल एवं संगठनात्मक क्षमता को निखारने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रशिक्षण में सिखाई जा रही प्रत्येक बात, चाहे वह ऑनलाइन पोर्टल का संचालन हो, रिपोर्ट तैयार करना हो या टीम वर्क, उसे पूरी गंभीरता एवं लगन से सीखने की आवश्यकता है। अपने संबोधन के अंत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बाँका के युवा साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा बाँका को राज्य स्तर पर एक आदर्श जिला बनाने में जिला प्रशासन के मजबूत सहयोगी साबित होंगे।
Banka, Bihar | Aug 18, 2026
निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक, बांका श्री अमितेश कुमार द्वारा माननीय विधायक, कटोरिया श्री पूरनलाल दुड्डू की गरिमामयी उपस्थिति में बौंसी प्रखंड अंतर्गत गोकुला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक, कटोरिया श्री पूरनलाल दुड्डू ने उपस्थित आमजनों को सहयोग शिविर में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सहयोग शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन करें, ताकि उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके। *जिला पदाधिकारी ने उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा सरकारी पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया है। इसी उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांका जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित गोकुला पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन इस बात का उदाहरण है कि प्रशासन दूरस्थ क्षेत्रों में भी आमजनों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।* उन्होंने आमजनों से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सहयोग शिविर में उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश शिविर में उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी आवेदन पर संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। *उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या होने पर वे पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन दर्ज कराकर प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। प्राप्त समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।* पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आमजन अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभाग के स्टॉल पर जमा कर सकते हैं। पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के लिए भी सहयोग शिविर में आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ आवेदकों द्वारा बिजली, पानी एवं सड़क से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा आमजनों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे थे। साथ ही, लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही थी। शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में आमजनों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच की जा रही थी। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। खाद्य एवं आपूर्ति, जीविका, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, राजस्व, पशुपालन सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि सहयोग पोर्टल पर उसी दिन अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि आवेदनों की सतत निगरानी की जा सके और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सहयोग शिविर की प्रक्रिया एवं इसके उद्देश्यों के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए शिविर के माध्यम से आवेदन कर सकें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा दो लाभुकों को आवास की चाबी प्रदान की गई। वहीं, एक लाभुक को जन्म प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया। इससे लाभुकों के बीच प्रसन्नता का माहौल रहा। सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा दूरस्थ पंचायतों में पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
Banka, Bihar | Aug 18, 2026