बैरगनियां: प्रधानमंत्री के बयान के विरोध में बैरगनिया के स्वर्णकारों ने दुकानें बंद रखकर जताया आक्रोश
बैरगनिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदने को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को बैरगनिया के स्वर्णकारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित स्वर्णकारों ने नगर क्षेत्र की सभी आभूषण दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया।