सिसई: बिजली विभाग के द्वारा थाना क्षेत्र के पांच घरों में की गई छापामारी, दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Sisai, Gumla | Jul 24, 2024 सहायक विद्युत अभियंता हरि उरांव के नेतृत्व में बुधवार को बिजली विभाग के द्वारा सिसई थाना क्षेत्र के हंस नगर निवासी राजाउद्दीन अंसारी, जिंदा मोड़ निवासी विश्वनाथ भगत,राजू कुमार साहू,कॉलेज रोड में निवासी पवन कुमार और नीलकंठ साहू के घर में छापेमारी की गई। बिजली चोरी के आरोप में उनके खिलाफ सिसई थाना आवेदन दिया गया और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।