शाहपुर: विधायक गंगा उइके के निवास पर हुई अहम बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित महिला जनप्रतिनिधि रहीं मौजूद
Shahpur, Betul | Apr 20, 2026 रविवार रात 8 बजे। आगामी भोपाल में प्रस्तावित बड़े आयोजन को लेकर शाहपुर क्षेत्र के भौरा स्थित विधायक गंगा उइके के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं महिला जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही, जहां आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।