चन्द्रपुरा: बोकारो एसपी ने चंद्रपुरा समेत कई थानों का औचक निरीक्षण किया
बोकारो जिला में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने एक्शन मोड में दिखे वे शुक्रवार 12 बजे से लेकर 5 बजे तक चंद्रपुरा थाना सहित बोकारो थर्मल थाना, पेक नारायणपुर थाना, नावाडीह थाना, एवं कथारा ओपी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी मीणा ने सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए।