हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आबकारी विभाग ने शराब तस्करी में जब्त किए गए 36 वाहनों की नीलामी की, 22 लाख 55 हजार 700 रुपये का राजस्व प्राप्त
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग कार्यालय में शराब तस्करी में जब्त किए गए कुल 36 वाहनों की नीलामी की गई है, जिसमें 5 ट्रक, 13 चौपहिया वाहन व 18 दोपहिया वाहन शामिल है। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि इस नीलामी में आबकारी विभाग को 2255700 रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया की नीलामी प्रक्रिया के दौरान बोलीदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।