कांके: कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला का सीएम ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला का शनिवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने बाकी हैं।