दमोह: मडिया में पारिवारिक विवाद: बड़े भाई के पक्ष ने दंपत्ति से की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 23, 2026 दमोह के देहात थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई पक्ष द्वारा छोटे भाई रामगोपाल आठिया और उनकी पत्नी चंद्ररानी आठिया से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दंपत्ति को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बेटे पुष्पेंद्र आठिया ने बड़े पिता, बड़ी मां और अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।