कुम्हेर: कुम्हेर कस्बा के लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कनिष्ठ अभियंता को जानकारी लेने के लिए सौंपा ज्ञापन
कुम्हेर भरतपुर मार्ग पर नगर पालिका द्वारा सड़क से 100 फीट दूरी पर नाला निर्माण खुदाई कार्य चल रहा है जिसमें किसानों की खातेदारी की जमीन में नाला खोदा जा रहा है, किसानों का आरोप है कि यह खातेदारी की जमीन है जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा नाला निर्माण नहीं होने देंगे, किसानों ने दो मांग रखी है 100 फुट की दूरी कम की जाए और जमीन का मुआवजा दिया जाए