हुज़ूर: इंजीनियरिंग छात्रा से धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले ने लिया नया मोड़
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2026 भोपाल में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहली बार किसी मुस्लिम संगठन ने खुलेतौर पर आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता के समर्थन में उतरने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताते हुए आरोपियों की जल्द गिेरफ्तारी की मांग की है।