बरियारपुर: लाटोरी में मनाई गई छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि, लोगों ने कहा- महानायक थे शिवाजी महाराज
शुक्रवार को 2:00 बजे पटेल महासंघ की ओर से छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम में शिवाजी की प्रतिमा पर संघ के सचिव लाटोरी मंडल, पत्रकार विजय आनंद ने पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए काहे की शिवाजी महान नायक थे जिन्हें हम कभी भूल नहीं पाएंगे।