दमयंती नगर: तुलाई विवाद पर किसानों का हाईवे जाम, समझाइश के बाद खुला रास्ता; मंडी गेट पर जड़ा ताला तहसीलदार रॉबिन जैन ने दी जानकारी
दमोह कृषि उपज मंडी में तुलाई बंद होने से नाराज किसानों ने शनिवार शाम दमोह–सागर मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे चक्का जाम किया। तहसीलदार रॉबिन जैन, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी की समझाइश पर जाम खुला। किसानों ने आरोप लगाया कि हम्मालों और व्यापारियों के विवाद से उनकी उपज की तुलाई प्रभावित हो रही है।