बरियातु: डाढा ग्राम में पत्नी से विवाद के बाद पति ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
सोमवार संध्या 4 बजे बारियातु थाना क्षेत्र की डाढा ग्राम में पत्नी से विवाद होने पर एक पति ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान ग्राम निवासी रामेश्वर भुईया के पुत्र सुनील कुमार भुईया के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ अशोक कुमार एवं डॉ अलीशा टोप्पो ने संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार करने के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।