बारां: मिनी सचिवालय सभागार में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया
Baran, Baran | Dec 23, 2025 राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिले में सुशासन से जुड़े नवाचारों पर विचार-विमर्श हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।