पंचायती राज विभाग और ग्राम पंचायत दक्षिणी बारने के मुखिया तुलसी रजक की पहल एवं प्रदान संस्था के सहयोग से पंचायत भवन में जीपीसीसी पंचायत समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन पूरे चांदन ब्लॉक में पहली बार किया गया, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखा गया।