पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से 232 नशीले इंजेक्शन बरामद, एक युवक गिरफ्तार
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र के बकरी मंडी के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध नशीले इंजेक्शन की खरीद बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छापेमारी की जिसमें 232 विभिन्न ब्रांड के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। वहीं इस अवैध कारोबार में शामिल एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।