गोहाना: कथुरा गांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में जिला पार्षद तकदीर नरवाल समेत सैकड़ों युवा BJP में हुए शामिल
BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डर रही है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर बीजेपी ही जीत दर्ज करेगी। कथुरा में नायब सैनी के नेतृत्व में जिला पार्षद तकदीर नरवाल समेत सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के लोगों को नौकरियां मिल रही हैं।