गोहाना: गांव जसराना निवासी व्यक्ति को मोबाइल पर अज्ञात शख़्स ने कॉल करके जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव जसराना निवासी व्यक्ति को मोबाइल पर अज्ञात शख़्स ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना गोहाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जसराना निवासी सुनील ने बताया कि 29 फरवरी की रात को लगभग 9 बजे वह अपने घर पर था, इसी दौरान उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि तुझे जान से मार दूंगा।