गोहाना: कथूरा गांव में शुक्रवार को युवा किसान नेता अक्षय नरवाल व दो अन्य साथियों की रिहाई की मांग को लेकर महा पंचायत हुई
कथूरा गांव में शुक्रवार को युवा किसान नेता अक्षय नरवाल व दो अन्य साथियों की रिहाई की मांग को लेकर महापंचायत हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से तीनों युवाओं की रिहाई के लिए सरकार को छह मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया। सात मार्च को ग्रामीणों ने जींद में एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। इस दौरान भी गांव में रिहाई की मांग को लेकर धरना जारी रहेगा।