गोहाना: थाना शहर गोहाना की पुलिस ने मोर चौक पर दुकानों से ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना शहर गोहाना की पुलिस ने किराने की दुकानों के शटर का ताला तोड़कर सामान व पैसे चोरी करने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बरोदा के महेश उर्फ बच्ची, सोनू और रोहित उर्फ चौटाला के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने का काम किया है।