गोहाना: सत नगर में सरोजिनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
गोहाना के सत नगर में सरोजिनी नायडू को उनकी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त उप प्राचार्य सुषमा सेतिया ने कहा सरोजिनी नायडू महानकवित्री ,कुशल राजनीतिक, स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका नारी शक्ति की प्रतीक, साहस और समर्पण की प्रतिमूर्ति थी। राज्यपाल का गौरव भी प्राप्त है।