पन्ना: पन्ना में शिक्षकों का मोर्चा: 35 साल की सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित
Panna, Panna | Apr 17, 2026 शासन के आदेश के बावजूद पन्ना में सेवानिवृत्त शिक्षक अपने हक के लिए भटक रहे हैं। चतुर्थ समयमान वेतनमान और बकाया भुगतानों को लेकर आज 'पेंशनर महासंघ' ने जिला शिक्षा अधिकारी को तीखा ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द फाइलों से निकलकर राशि उनके खातों तक नहीं पहुंची, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन में बदलेगा।