राजगीर: विश्व शांति स्तूप का 57वां वार्षिकोत्सव 25 अक्टूबर को राजगीर के रत्नागिरि पहाड़ी पर किया जाएगा आयोजन
Rajgir, Nalanda | Oct 23, 2026 राजगीर के रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर स्थित विश्व शांति स्तूप का 57वां वार्षिकोत्सव 25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए बुद्ध विहार सोसायटी, स्तूप व्यवस्थापक समिति, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं।समारोह में जापान, थाईलैंड और भूटान सहित विभिन्न देशों के बौद्ध धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभ