हुज़ूर: बिलखारिया के किसान से ₹9 लाख की ठगी, प्लॉट रजिस्ट्री के नाम पर तीन साल तक टालमटोल, मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 राजधानी भोपाल में एक किसान के साथ प्लॉट खरीद के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बिलखिरिया निवासी किसान हेमराज चौकसे ने तीन साल पहले चौकसे नगर स्थित एक प्लॉट का सौदा किया था|