जगदलपुर: ग्राम उलनार में लगे मोबाइल टावर के कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी नगरनार पुलिस के हत्थे चढ़ा, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार रात 8 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत 12 मई को प्रार्थी पुष्पेन्द्र सिंह तोमर के नगरनार थाने में द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि एलटीएस कंपनी का मोबाईल टावर ग्राम उलनार में लगा हुआ है जिससे किसी अज्ञात चोर के द्वारा उलनार मोबाईल टावर मे लगे सप्लाई कॉपर वायर लगभग 20 मीटर को चोरी कर ले गया है ।