लोहरदगा: हेसल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार; पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से की अपील
लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत हेसल गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।