राजमहल: राजमहल शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
विद्युत शक्ति उपकेंद्र मंडई में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को 11केवी राजमहल शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11केवी राजमहल शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।