सागर नगर: सिविल लाइन में रेस्टोरेंट द्वारा सड़क पर गंदगी बहाने पर नगर निगम आयुक्त ने ₹25 हजार का जुर्माना लगाया
नगर निगम सागर में सड़क पर गंदगी करने वालों पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जुर्माना लगा कर गंदगी करने वालों को दंडित किया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक पर सड़क पर वेस्ट बहाने पर निगम आयुक्त ने 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार की देर रात 11 बजे जुर्माने की कार्यवाही की गई और