सागर नगर: निगमायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का लिया जायजा, सड़कों और नालियों की कराई सफाई
निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शनिवार सुबह 9 बजे से शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पीली कोठी से डिग्री कॉलेज रोड तक डिवाइडरों की प्रेशर मशीन से धुलाई, पौधों की देखरेख और सड़कों को धूलमुक्त रखने पर जोर दिया।निगमायुक्त ने वर्षाजल निकासी नालियों में जमा कचरा को हटवाया।