सागर नगर: सागर निगम अध्यक्ष और कमिश्नर खुद उतरे ओवरहेड टैंक में, सफाई का वीडियो वायरल #viralvideo
सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री स्वयं ओवरहेड टैंक में उतरकर कर्मचारियों के साथ सफाई करते नजर आए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लोगों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक पहल के रूप में देखा।बताया गया कि ओवरहेड टैंकों में किसी प्रकार की गंदगी नहीं पाई गई।