सागर नगर: इंदौर की घटना के बाद सागर प्रशासन अलर्ट, पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम कमिश्नर ने एजेंसी के साथ की बैठक
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने और मौतों की घटना सामने आने के बाद सागर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने शनिवार दोपहर 12 बजे निगम कार्यालय में पेयजल सप्लाई एजेंसी टाटा और सीवर लाइन एजेंसी लक्ष्मी के अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली और दिशा निर्देश दिए।