सागर नगर: सागर के मुख्य बस स्टैंड पर सीसीटीवी निगरानी नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
प्रदेश के महत्वपूर्ण बस स्टैंडों में शामिल सागर का मुख्य डॉ. सर हरिसिंह गौर बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। यह ऐसा बस स्टैंड है, जहां 24 घंटे यात्री बसों का संचालन होता है और प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से यहां आने-जाने वाले यात्रियों की जान-माल खतरे म में है।