भीलवाड़ा: समेलिया फाटक अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से प्रौढ़ की मौत, 15 मिनट तक रुकी रही उदयपुर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
भीलवाड़ा-चित्तौडगढ़ रेलमार्ग पर समेलिया फाटक अंडरब्रिज के पास शनिवार शाम एक खौफनाक हादसा सामने आया। मौत बनकर दौड़ रही उदयपुर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय प्रौढ़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर जगह जगह खून बिखर गया और घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर ही रोकना पड़ा।