डुमरा: सीतामढ़ी में कलवार अतिथि भवन बनकर तैयार, कलश शोभा यात्रा के साथ होगा उद्घाटन
सीतामढ़ी कलवार समाज की ओर से शहर में निर्मित कलवार अतिथि भवन का उद्घाटन आगामी 13 मई को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अतिथि भवन समाज की बेटियों की शादी-विवाह सहित सामाजिक कार्यों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।