झुंझुनू: रोडवेज बसों में यात्रियों के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार
झुंझुनू कोतवाल नारायण सिंह ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया की झुंझुनू रोडवेज बस स्टैंड से जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों के बैग में से सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले अंतर राज्य गैंग के 6 सदस्यों को गुरुवार शाम 6:00 के आसपास गिरफ्तार किया है सभी 6 आरोपी हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं और हाल ही में 9 दिसंबर को एक वारदात को अंजाम दिया था