देवास। नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर देवास में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार नवरात्रि विसर्जन चल समारोह में देवास की आराध्य मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी की पालकी को सयाजी द्वार पर प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की तैयारी है। देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने नवरात्रि की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव रखा, जिस पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सहमति प्रदान की।
विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि देवास की पहचान मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी से है। दोनों देवियों की आस्था और धार्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से विसर्जन चल समारोह में उनकी पालकी को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना चाहिए। विधायक की इस पहल का बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
नवरात्रि को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखने की तैयारी की है। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन, चेक पोस्ट और रोड डिवाइडर को व्यवस्थित करने सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की योजना बनाई गई है। टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है।
टेकरी सहित शहर में प्रकाश व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि के दौरान किसी भी स्थिति में प्रकाश व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्तर पर प्लान तैयार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागों को शहर की प्रमुख व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, पार्किंग व्यवस्था में श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो और शहर के दुर्गा पंडालों के आसपास सुबह-शाम विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
विधायक पवार ने टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित हनुमानजी, कालका माता, खो-खो माता सहित अन्य मंदिरों पर नवरात्रि के दौरान ताले नहीं लगाए जाने की बात भी रखी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
साथ ही विधायक ने सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान लगाए जाने वाले पोस्टर-बैनर में मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी को।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews