भांडेर: घनश्यामपुर गांव में किसान का शव मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Bhander, Datia | Apr 10, 2026 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय एक किसान का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जगदीश जाटव पुत्र गणपत जाटव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जगदीश जाटव प्रतिदिन की तरह घर पर ही थे। सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला।