भीलवाड़ा: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पुलिस मित्र संगठन ने सरकार से ज्ञापन सौंपा
पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली की भीलवाड़ा जिला इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। संगठन ने पुलिस विभाग में बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद, आत्महत्या की घटनाओं और पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार से योग, ध्यान, काउंसलिंग और नियमित मानसिक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधा