फरसगांव: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल और 108 एंबुलेंस पर लगाया लापरवाही का आरोप
बेलभाटा में शुक्रवार शाम पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि रात 8 बजे सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस ढाई घंटे बाद पहुंची, तब तक गंभीर घायल घुड़उ राम माली की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर ऑक्सीजन और एंबुलेंस मिलती तो जान बच सकती थी।