देवली: देवली में वकील से मारपीट मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, थाने का घेराव
Deoli, Tonk | Jun 11, 2026 हनुमाननगर थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को देवली अभिभावक संघ के नेतृत्व में लोगों ने देवली थाने का घेराव किया। मामला देवली के एक वकील से कथित मारपीट से जुड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की मांग की है।